कुरुक्षेत्र, 17 दिसंबर -अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच और उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों संग मिलकर आयोजन की रूपरेखा तैयार की. हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर एक सप्ताह के लिए सरस्वती महोत्सव का आयोजन होगा.
हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच और उपायुक्त नेहा सिंह ने उपायुक्त कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक की। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर इस वर्ष बड़े स्तर पर 7 दिन के लिए अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन 29 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक होगा। इस महोत्सव का शुभारंभ 29 जनवरी को आदिबद्री से होगा और 29 जनवरी से ही पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर सरस मेले का उद्घाटन होगा।







