सोनीपत | पहलगाम में कायराना हरकत करते हुए पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुन फायर करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद पूरे भारत में रोष प्रदर्शन हो रहे है और पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है तो आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकताओं ने पूरे देश भर में प्रदर्शन का ऐलान किया तो सोनीपत में बस स्टैंड से लेकर गीता भवन चौक तक मशाल मार्च निकाला गया और गीता भवन चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।
पहलगाम में कायराना हरकत करते हुए भारतीयों को धर्म पूछ पूछकर मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद पूरे भारत पाकिस्तान के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं, आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकताओं ने पूरे देश भर में प्रदर्शन किए और सोनीपत में बस स्टैंड से लेकर गीता भवन चौक तक मशाल मार्च निकाला गया और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की, यह पूरा मशाल मार्च पुलिस की तैनाती में हुआ ताकि कोई भी शांति भंग ना हो सके।
वही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकताओं ने कहा कि पहलगाम में कायराना हरकत करते हुए आतंकवादियों ने जो किया उसकी कड़ी निंदा हम करते है और हमने मशाल मार्च निकाला है और ये संदेश दिया है कि हम सरकार के साथ खड़े है और देश का हर नागरिक पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई चाहता है इसके लिए हम सरकार के साथ खड़े है और हमने विरोध स्वरूप पाकिस्तान का पुतला भी फूंका है।







