Home Entertainment ‘आरआरआर’ फेम Ram Charan पहली बार बेटी को गोद में उठाकर हुए...

‘आरआरआर’ फेम Ram Charan पहली बार बेटी को गोद में उठाकर हुए भावुक, शेयर किया प्यारा सा फैमिली वीडियो

217
0

हरियाणा (एकता): ‘आरआरआर’ फेम साउथ सुपरस्टार राम चरण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने एक से एक बढ़कर फिल्मों में अपना बखूबी किरदार निभाया। हाल ही में अभिनेता ने पत्नी उपासना कोनिडेला के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में विश की। मीडिया सूत्रों के अनुसार राम चरण पहली बार बेटी को गोद में उठाकर भावुक दिखे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी बेटी के पैदा होने की झलक भी दिखेगी। फैंस उनके इस वीडियो का काफी पसंद कर रहे हैं। पत्नी उपासना कोनिडेला अपने जन्मदिन पर यह तोहफा पाकर काफी खुश नजर आई।

बता दें कि गुरुवार यानि 20 जुलाई को उन्होंने अपना 34वां जन्मदिन बनाया। अभिनेता ने इस वीडियो को अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा – “जन्मदिन मुबारक हो सबसे प्यारी उप्सी और एक महीने का जन्मदिन मुबारक हो प्यारी कारा। वहीं घर पर भी सभी लोग बेटी के आने का काफी इंतजार कर रहे थे। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे उन्होंने अपनी शादी और पत्नी की गोदभराई के पलों को कैद किया है। उन्होंने इस वीडियो में कहा कि 11 साल पूरे हुए। इसके अलावा उपासना ने अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड की कई परेशानियों को भी शेयर किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

गौरतलब है कि ‘आरआरआर’ फेम साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना 14 जून 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 11 साल बाद उऩके घर एक नन्हीं सी परी ने जन्म लिया। उनका परिवार खुशी से झूम उठा। 20 जून 2023 को उनके घर बेटी हुई। बेटी के जन्म के बाद उपासना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here