Home Crime शाहबाद के पीआर ग्लोबल आइलेट्स सेंटर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

शाहबाद के पीआर ग्लोबल आइलेट्स सेंटर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

211
0
Kurukshetra, 10 April-शाहबाद में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं। अपराधियों को अपराधी घटनाओं को अंजाम देने में कानून का बिल्कुल भी खौफ नहीं रहा। वही आज शाहाबाद के एक निजी आईलेट्स इंस्टिट्यूट में दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। गोली चलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वही इस घटना से आइलेट्स सेंटर के अध्यापकों के साथ साथ बच्चे भी डरे हुए हैं।
सेंटर की टीचर पूनम ने बताया कि वह बच्चों की क्लास ले रही थी कि अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। लगा कि शायद शार्ट सर्किट हुआ है। सभी डरे हुए है। उन्होंने बताया कि कल भी इनमें से एक शख्स आया था और जानकारी लेकर चला गया। बता दें कि ये सारी घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक बदमाश ने सेंटर में बैठे व्यक्ति को गोली मार दी। दोनों बदमाश गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here