अंबाला (अंकुर कपूर): नशे के खिलाफ अंबाला पुलिस ने मुहिम चलाई हुई है। नशा तस्करों पर अंबाला पुलिस शिकंजा कसे हुए हैं। अंबाला पुलिस को शुक्रवार को फिर से बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने नशे की बड़ी खेप बरामद की।नशा तस्करों से 3 किलो 10 ग्राम अफीम और 80 हजार रुपए कैश बरामद किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर केस दर्ज कर लिया गया।

अंबाला एएसपी पूजा डाबला ने प्रेस वार्ता और पूरे मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वह बिहार से नशा लाकर यहां पर बेचते थे। जिसके आधार पर उन्होंने दो युवकों को नशे के साथ पकड़ा। जिसमें से एक आरोपी बिहार से नशा लेकर आता था और दूसरा यहीं रामदास नगर ने किराए पर रहता था। बता दें कि सीआईए वन ने सूचना के आधार पर जमीनगढ़ बॉर्डर के पास से दोनों आरोपियों को काबू कर तलाशी ली गई।
एसपी ने बताया कि आज आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। डिमांड पर इनसे पूछताछ की जाएगी कि यह बिहार से कहां और किस से नशा लेकर आते थे। उन्होंने बताया कि वह यह काम 5 महीने पहले से ही कर रहे हैं।







