Home Ambala नए बीज और कीटनाशक कानून के विरोध में उतरे अम्बाला के दुकानदार…...

नए बीज और कीटनाशक कानून के विरोध में उतरे अम्बाला के दुकानदार… दी चेतावनी

94
0
Ambala,07 April- हरियाणा सरकार द्वारा लाए गए नए बीज और कीटनाशक कानून के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रख कर रोष प्रकट किया.इस कानून की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अगर 7 दिन तक इस कानून में बदलाव या इसे वापिस नहीं लिया जाता तो ये हड़ताल अनिश्चितकिलन तक भी जारी रह सकती है।
हरियाणा में आज से अगले 7 दिन तक किसानों को बीज और कीटनाशक दवाइयां नहीं मिलेगी.दरअसल हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए नए बीज और कीटनाशक कानून 2025 के विरोध में सभी दुकानदारों ने दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। जिसके चलते अंबाला में आज सभी दुकानदारों ने एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए अपनी दुकान बंद रख कर रोष प्रकट किया और कहा कि ये कानून दुकानदारों के मान को ठेस पहुंचा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस कानून से उन्हें काफी नुकसान होगा.अगर कोई भी सैंपल फेल मिलता है या फिर कोई भी कंप्लेंट दुकानदार के खिलाफ की जाती है तो उसको सीधा अरेस्ट कर लिया जाएगा, और वो अपनी बेल भी नहीं करवा सकता जिसकी वे कड़ी निंदा करते है और जब तक ये कानून वापिस नहीं लिया जाता तब तक ये विरोध जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here