Sirsa,07 April —बिना सोचे समझे अपने डॉक्यूमेंट किसी अनजान व्यक्ति को देना कितना भारी पड़ सकता है.इसका जीता जागता उदाहरण सिरसा के गांव अली मोहम्मद में देखने को मिला है, जहां एक बारबर ( नाइ ) की शॉप चलाने वाले राकेश कुमार को ऑनलाइन धनी एप से 10 हजार का लोन लेना महंगा पड़ गया है.इस मामले में अब इनकम टैक्स विभाग की तरफ से लगभग 38 करोड के लेनदेन को लेकर नोटिस मिला है।
पीड़ित राकेश कुमार का आरोप है कि ऑनलाइन लोन में दिए गए डॉक्यूमेंट का दुरुपयोग करके उसके नाम से गुरुग्राम में फर्जी फर्म खोली गई. जिसमें लगभग 38 करोड़ का ट्रांजैक्शन दर्शाया गया है, जिसको लेकर उन्हें इनकम टैक्स विभाग की तरफ से नोटिस मिला है। राकेश कुमार ने कहा कि वह तो गरीब आदमी है और गांव में नाइ की दुकान चलाता है और इस मामले से उसका कुछ भी लेना देना नहीं है राकेश कुमार ने इस सारे मामले को लेकर नाथूसरी चोपटा थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें उसने सारे मामले की जांच करवाने की मांग की है. वही थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें राकेश कुमार की 38 करोड रुपए के नोटिस बाबत शिकायत मिली है जिसकी वह जांच कर रहे हैं।
पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि उसने ऑनलाइन लोन देने वाली धनी ऐप से ₹10000 का लोन लिया था जिसको उसने अदा भी कर दिया है.राकेश कुमार ने बताया की धनी एप से संबंधित एक व्यक्ति जिसका नाम रवि धवन है जिसे उसने अपने डॉक्यूमेंट आधार कार्ड व पैन दिए थे। रवि कुमार का आरोप है कि रवि धवन ने ही उसके डॉक्यूमेंट का दुरुपयोग कर उसके नाम से फॉर्म खुलवाई है जिसमें यह सारा करोड़ों का लेनदेन हुआ है राकेश कुमार ने इस मामले में अपनी संलिप्तता से बिल्कुल इनकार किया है उसका कहना है कि वह तो गरीब आदमी है और गांव में एक नाइ की दुकान चलाता है उसका इस फार्म से कुछ भी लेना देना नहीं है राकेश कुमार ने कहा कि वह इस झंझट से छुटकारा पाना चाहता है इस मामले को लेकर राकेश कुमार ने नाथूसारी चोपटा थाना में जांच को लेकर भी एक शिकायत दर्ज करवाई है। राकेश कुमार ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।







