रोहतक (एकता): हरियाणा में वैसे तो बहुत सारे मंदिर हैं। हर मंदिर, गुरुद्वारे, मस्जिद का अपना इतिहास है। काफी लोग हरियाणा में धार्मिक स्थलों को निहारने के लिए आते हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में काफी कम लोगों को इस बात का नहीं पता कि रोहतक में ‘लाल मस्जिद’ के नाम से बनी मस्जिद काफी मशहूर है।

खास बात यह है कि यह अपने लाल रंग के कारण हरियाणा में मशहूर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 10 सालों में यह ‘लाल मस्जिद’ बनकर तैयार हुई थी। बताया जा रहा है कि इस मस्जिद को रोहतक शहर के मशहूर व्यापारी हाजी आशिक अली ने बनवाया था। खास बात यह है कि 83 साल बाद भी इस मस्जिद की चमक वैसी की वैसी ही है। जापानी टाइलों के अलावा मस्जिद के फर्श पर में खास किस्म के सफेद व काले संगेमरमर का इस्तेमाल किया गया है।

लोग दूर-दूर से इसका दीदार करने के लिए आते हैं। रमजान के समय मस्जिद में 400-500 नमाजियों की भीड़ जुटी रहती है। रेलवे स्टेशन, हिसार व दिल्ली से आने वाले यात्रियों की इबादत के लिए मस्जिद का निर्माण कराया गया था। जमीन से मीनार की ऊंचाई करीब 60 फीट है। जुमे में इस मस्जिद में अच्छी-खासी रौनक रहती है। यह मस्जिद अंदर से काफी अच्छी बनी हुई है।







