अंबाला, 7 सितम्बर- अम्बाला में धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का त्यौहार सुबह 4:00 बजे से ही लोग भगवान की प्रतिमाओं को अपने घर स्थापित करने के लिए ले जा रहे हैं। ढोल की धुन पर नाचते हुए लोग भगवान को अपने घरों में लेकर जाते हुए काफी उत्साहित भी दिख रहे हैं। मूर्तिकार की माने तो अंबाला छावनी से हरियाणा पंजाब और हिमाचल से लोग भगवान की प्रतिमा को अपने घर ले जाने के लिए पहुंचते हैं। वही लोगो में भी काफी उत्साह है.लोगो की मान्यता है की जो भी भगवान गणेश को अपने घर में विराजमान करवाता है उनके सारे दुख हर जाते हैं।
आज गणेश चतुर्थी का पावन त्यौहार है, जिसे लेकर अंबाला में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान की प्रतिमा को अपने घर ले जाने में जुटी हुई है।लोग सुबह 4 बजे से ही भगवान को अपने घर ले जाने के लिए आ रहे है और काफी उत्साहित दिखाई दे रहे है। अंबाला छावनी में पिछले 25 सालों से भगवान की प्रतिमाएं बनाई जा रही है और इस बार भी लगभग 100 से ज्यादा तरीके की भगवान की प्रतिमाएं बनाई गई है जो लोगों के घरों में जाकर उनके विघ्न को हरेंगे। आज जो भी लोग भगवान को अपने घर ले जाने आ रहे हैं वह लगभग 11 दिन भगवान को अपने घर में रखेंगे उसके बाद विसर्जन किया जाएगा इन 11 दिनों के दौरान सुबह शाम भगवान की पूजा अर्चना की जाएगी और जो भी लोग सच्चे मन से भगवान की पूजा अर्चना करते हैं उनकी मनोकामना जरुर पूर्ण होती है।
ढोल की धुन पर नाचते हुए लोग भगवान को अपने घर ले जा रहे
अंबाला में प्रतिमा लेने आए लोगों ने बताया कि वह काफी ज्यादा उत्साहित है ढोल की धुन पर नाचते हुए लोग भगवान को अपने घर ले जा रहे हैं और उनका कहना है कि वह 11 दिनों तक भगवान को अपने घरों में रखेंगे और उसके बाद विसर्जन किया जाता है इन 11 दिनों के दौरान पूरी श्रद्धा भावना के साथ उनकी पूजा अर्चना की जाएगी लोगों का मानना है कि भगवान गणेश को घर लाने से सभी विघ्न हर जाते हैं।
वही इस बारे में जब मूर्तिकार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 100 से ज्यादा तरीके की भगवान की प्रतिमाएं बनाई गई है भगवान गणेश को आज के दिन लोग अपने घरों में विराजमान करते हैं सुबह लगभग 4:00 बजे से ही लोग भगवान को अपने घरों में ले जाने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। वही अंबाला में हरियाणा पंजाब और हिमाचल से भी लोग भगवान की प्रतिमाओं को खरीदने के लिए आते हैं।







