Home Ambala दुर्गा अष्टमी पर अंबाला कैंट के काली बाड़ी मंदिर में लगा भक्तों...

दुर्गा अष्टमी पर अंबाला कैंट के काली बाड़ी मंदिर में लगा भक्तों का तांता

281
0
अम्बाला, 5 अप्रैल — आज पूरे देश में दुर्गा अष्टमी का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है ! आज माता महागौरी की पूजा की जाती है.माता के भक्त नवरात्रों का व्रत रखते है और आज के दिन कंजक पूजन करके वर्त को खोलते है ! इसी कड़ी में अंबाला के मंदिरों में भी सुबह 4 बजे से ही माता के भक्त लाइन में लगकर माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है ! अंबाला कैंट का काली बाड़ी मंदिर जिसका इतिहास  लगभग 150साल पुराना है ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त यहां आकर मन्नत मांगता है उसकी मनोकामना माता जरूर पूरी करती है !
 अंबाला कैंट का काली बाड़ी मंदिर जिसका इतिहास लगभग  150 साल पुराना है और ऐसी मान्यता है कि यहां जो भी भक्त आकर मन्नत मांगता है उसकी मनोकामना यहां से जरूर पूरी होती है ! मंदिर के पुजारी ने इस मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी साथ ही बताया कि माता भद्रकाली की प्रतिमा कोलकाता से लेकर यहां स्थापित की गई थी ! उन्होंने बताया के माता भद्रकाली लाखों भक्तों की मनोकामना पूरी कर चुकी है ! पुजारी ने बताया कि आज 4 बजे से ही दरबार खुल गया था और उससे पहले ही भक्तों की लाइने लग गई थी !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here