Home Faridabad बाजारों और सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने चलाया गया...

बाजारों और सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने चलाया गया अभियान.. सामान किया जप्त

160
0
फरीदाबाद, 5 अप्रैल- बल्लबगढ़ शहर को साफ सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम बल्लभगढ़ ने कमर का कस ली है जिसके चलते आज सड़कों के किनारे और दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया और रखा गया व सामान जप्त किया गया। नगर निगम बल्लबगढ़ के ज्वाइंट कमिश्नर करण सिंह भगोरिया ने कहा कि निगम द्वारा शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है और यह अभियान शहर के मुख्य बाजारों में भी चलाया जाएगा और सख्ती से कार्रवाई को अंजाम देते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा।
 बल्लबगढ़ के ज्वाइंट कमिश्नर करण सिंह भगोरिया ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है और सड़कों पर होने वाले जाम को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है और रखे हुए सामान को जप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई शहर के अन्य बाजारों और मुख्य सड़कों पर भी की जाएगी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने अपील की है कि जनता खुद अतिक्रमण हटा ले वरना निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा की जीत दुकानदारों और लोगों का सम्मान जप्त किया गया है यदि वह अपना सामान वापस लेने के लिए आते हैं तो उनसे एफिडेविट लिया जाएगा कि वह भविष्य में अतिक्रमण नहीं करेंगे साथ ही सामान वापस करते हुए जुर्माना भी वसूला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here