रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय सिंह चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि इनेलो पार्टी का बंटाधार करने वाले अभय सिंह चौटाला है। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक है और दूसरी पार्टियों पर वह सवाल उठाते हैं। अभय सिंह चौटाला ने कल भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा था की भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीजेपी के लिए काम करते हैं। वही किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर भी बयान देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और आवागमन लगा रहता है। जिसका जहां मन करे जा सकता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज डिपार्क स्थित अपनी आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़ी पार्टी है इसलिए इस पार्टी में आवागमन लगा रहता है जिस भी नेता का जहां मन करे वह जा सकता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह बयान किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में प्रजातंत्र है जिसका जहाँ मन करें वह जा सकता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पर भी कटाक्ष करते हुए कहा की पार्टी का बंटाधार करने वाले अभय सिंह चौटाला है और वह दूसरी पार्टियों की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए काम अभय सिंह चौटाला कर रहे हैं चाहे राज्यसभा के चुनाव हो या फिर राष्ट्रपति के चुनाव हो बीजेपी को वोट देने वाले अभय सिंह चौटाला है।
धन्यवादी दौरे के बाद विधानसभा की तैयारी होगी शुरू
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा फिलहाल वह धन्यवाद दौरा कर रहे हैं। जब दौर पूरे हो जाएंगे तो वह विधानसभा की तैयारी में जुट जाएंगे. उन्होंने कहा किया प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि वह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना चाहते हैं। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में भी आधी सीट कांग्रेस के पाले में आई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार लोगों को लुभाने के लिए अनेक घोषणाएं कर रही है। यह सभी घोषणाएं मेरे द्वारा की गई है जो भाजपा अपना रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं क्योंकि प्रदेश में आने वाला वक्त कांग्रेस का है।







