Home Haryana पुलिस जवान ने फंदा लगाकर किया सुसाइड. ..कुछ समय पहले...

पुलिस जवान ने फंदा लगाकर किया सुसाइड. ..कुछ समय पहले ही कॉन्स्टेबल के लिए हुआ था चयन

110
0
कुरुक्षेत्र, 5 अप्रैल-हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस के जवान ने संदिग्ध परिस्थतियों में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कुछ समय पहले ही उसका चयन पुलिस फोर्स में बतौर कॉन्स्टेबल हुआ था। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, शाहाबाद के पाडलू गांव के 25 साल के हरिश का कुछ समय पहले ही हरियाणा पुलिस में चयन हुआ था। अभी हरिश की ट्रेनिंग चल रही थी। जल्द ही हरिश को ड्यूटी मिलने वाली थी, मगर इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर के रख दिया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फंदे पर लटका मिला
घटना से पहले सुबह करीब 3 बजे हरिश के घरवाले उसे घर छोड़कर चले गए थे। घरवाले त्रिलोकपुर माता के दर्शन के लिए गए थे, मगर हरिश की मौत की सूचना पाकर वापस लौट आए। पुलिस शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
1 दिन की छुट्‌टी मिली
हरिश की हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन (करनाल) में ट्रेनिंग चल रही थी। कल यानी 4 फरवरी को हरिश 1 दिन की छुट्‌टी लेकर अपने घर पर आया था। आज सुबह उसे वापस अकादमी में रिपोर्ट करनी थी। इसलिए हरिश अपने घरवालों के साथ देवी के दर्शन करने नहीं गया था।
घर पर अकेला था हरिश
घरवालों के त्रिलोकपुर जाने के बाद हरिश घर पर अकेला ही थी। इस दौरान उसे सुसाइड कर लिया। सुबह हरिश के चाचा-ताऊ उससे मिलने आए तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारकर CHC शाहाबाद लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here