Home Crime शिक्षा मंत्री ढांडा का टिकैत भाइयों पर निशाना, पहलगाम आतंकी हमले पर...

शिक्षा मंत्री ढांडा का टिकैत भाइयों पर निशाना, पहलगाम आतंकी हमले पर दी तीखी प्रतिक्रिया

130
0

पानीपत | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किसान नेताओं राकेश और नरेश टिकैत पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने टिकैत भाइयों पर आतंकियों के प्रति नरमी बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि “जिन लोगों ने हमारे निहत्थे नागरिकों को धर्म पूछकर मौत के घाट उतारा, उनके प्रति सहानुभूति जताना शर्मनाक है।”

मंत्री ढांडा ने कहा कि “कुछ लोग आज भी आतंकवाद को धर्म से जोड़ने में हिचकिचाते हैं, लेकिन यह हमला स्पष्ट रूप से धार्मिक पहचान के आधार पर किया गया। आतंकियों ने पहले धर्म पूछा, कलमा पढ़वाया और फिर बेरहमी से गोलीबारी की।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस घटना पर सख्त रुख अपनाएगी और सेना को कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है।

पानी के मुद्दे पर भी बोले शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री ने पानी के मुद्दे पर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। अभय चौटाला द्वारा दिए गए “लातों के भूत” वाले बयान पर पलटवार करते हुए ढांडा ने कहा कि “यह पानी का संकट नया नहीं है। यह मुद्दा आपके दादा और पिता के समय से चला आ रहा है, तब ये ‘लात और बात’ कहां थीं?”

उन्होंने कहा कि पंजाब के राजनीतिक दलों ने बार-बार हरियाणा के हितों की अनदेखी की है। “हरियाणा को पानी से वंचित रखने के पीछे केवल राजनीतिक स्वार्थ और परिवारवाद की राजनीति रही है।” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों चौधरी देवीलाल, ओपी चौटाला और भूपेंद्र हुड्डा पर सवाल उठाते हुए कहा कि “इन सभी ने इस मुद्दे को कभी गंभीरता से नहीं लिया और हालात बिगड़ते चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here