7 अगस्त पानीपत–पानीपत की बधावा राम कॉलोनी से दो नाबालिक लड़कियां गायब हो गई.लड़की के पिता भारत ने बताया कि उनकी लड़की रचना जिसकी उम्र 14 साल है और वह गवर्नमेंट स्कूल के आठवीं क्लास में पढ़ती है,शनिवार से गायब है. जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। लेकिन अभी तक उनकी बच्चियों का कोई पता नही चला।
परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए पड़ोस की लड़की से पूछताछ करने की मांग की और कहा पड़ोस की लड़की से इंक्वारी की जाए, तो उनकी लड़की का पता चल सकता है। लेकिन पुलिस वालों के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई.
लापता रचना के परिवार वालों ने बताया कि लास्ट बार उनकी लड़की पड़ोस में एक लड़की के साथ देखी गई थी.जब रचना के पिता ने उस लड़की के घर वालों से बात की तो उसकी मां ने कहा कि हमने आपकी लड़की को दिल्ली बेच दिया है जिसकी सूचना घर वालों ने थाने में दी,लेकिन पुलिस वाले के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई.वहीं घर वालों ने आज परेशान होकर पड़ोसी के घर के आगे धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उनकी लड़की को वापस लाया जाए नहीं तो उनके द्वारा एक बड़ा कदम भी उठाया जाएगा।रचना की माँ आरती ने बताया कि उनकी लड़की शनिवार से गायब है जिसको लेकर तीन दिनों से पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं,लेकिन पुलिस वालों के द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है. जिसको लेकर उनकी मां ने पड़ोसी के घर के आगे बैठकर अपनी लड़की लाने को कहा और मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पड़ोस के सभी लोगों में भारी रोष भी देखने को मिल रहा है।







