अम्बाला,3 अप्रैल-अंबाला छावनी नगर परिषद की आज अतिक्रमण को लेकर एक और बड़ी कारवाई देखने को मिली ! परिषद ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व भारी पुलिस की मौजूदगी मे आज कई जगह से अतिक्रमण हटाए जिनमें मुख्य रूप से बीड़ी मिल के आगे गैस गोदाम के आगे बने एक पीर की दरगाह भी शामिल हैं ! नगर परिषद् सचिव राजेश कुमार का कहना हैं कि अंबाला मे जहाँ भी अतिक्रमण होगा उसे हटाया जायेगा !
नगर परिषद अंबाला छावनी कई दिनों से शहर को सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमण हटा रहा हैं. जिसमे कई बार कुछ अतिक्रमण लोगो की शिकायत पर कुछ परिषद के कागजो मे गलत तरह से बने हुए होना शामिल हैं. आज भी नगर परिषद ने बीड़ी फ्लोर मिल के आगे बरसो पुराने बने एक पीर की दरगाह को अतिक्रमण होने के कारण हटा दिया और दीना की मंडी मे कुछ लोगो ने खुद ही अतिक्रमण हटाने की बात पर उन्हें समय दे दिया ! नगर परिषद् सचिव राजेश कुमार ने बताया कि आज अतिक्रमण को लेकर दो जगह कारवाई की गई हैं एक बीड़ी फ्लोर मिल के पीछे व दूसरी दीना की मंडी मे ! उन्होंने बताया कि दीना के मंडी मे जिस बिल्डिंग को तोडना था. उन्होंने खुद लिखकर दे दिया हैं कि वे खुद ही इसे तोड़ देंगे ! इसी तरह दूसरी जगह पर भी अतिक्रमण हटाया गया हैं ! सचिव ने लोगो से भी ये अनुरोध किया कि वे बाज़ारो मे भी अपना सामान दूकान के बाहर न रखे क्योंकि परिषद् की इसमें सख्त कारवाई जारी रहेगी ! उन्होंने कहा कि जो भी बाज़ारो से सामान उठाया जायेगा उसे वापिस नहीं किया जायेगा व जुर्माना भी होगा ! उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वाले से भी ये अपील की कि वे अपना प्रॉपर्टी टैक्स समय से जामा करवा दे क्योंकि 31 मार्च तक का समय था वो पूरा हो चुका हैं !






