भिवानी (एकता): हरियाणा के भिवानी जिले में एक हैरान कर देने वाली घट#ना सामने आई है, जहां एक बेटे ही अपनी बुजुर्ग मां का हत्या+रा बन गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार उसने पत्नी के साथ मिलकर इस वार@दात को अंजाम दिया। बता दें कि भिवानी के कैरू में 27 जुलाई को उसने म$र्डर किया था।
पुलिस ने इस संबंध में मृ+तक महिला के बेटे व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। महिला का बेटा गाड़ी चलाने का काम करता है। बेटे की नजर मां के कुछ गहनों पर थी। इसी लालच में आकर दोनों ने उनको अपने रास्ते से हटा दिया। इस मामले में सूचना मिलने पर मृत@का की बेटी सुमन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।







