हिसार,1 अप्रैल —अग्रोहा मेडीकल कालेज में नलवा के बीजेपी विधायक रणधीर पनिहार वीवी आईपी स्टेज पर पर बैठना चाहते थे परंतु लिस्ट में नाम न होने के कारण नीचे बैठया गया है।हिसार के महाराजा अग्रसेन कालेज में नलवा के विधायक रणधीर पनिहार को ऑडिटोरियम में नीचे की दीघाह में बैठाया गया।
लिस्ट में नाम न होने के कारण नीचे बैठया गया
हिसार के अग्रोहा मेडीकल कालेज में आज देश के गृह मंत्री अमित शाह दो कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद जिंदल ऑडिटोरियम में पहुचे थे। इसी दौरान उनके साथ हरियाणा की सीएम नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री आरती राव, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, विधायक सावित्री जिंदल, सांसद नवीन जिंदल, नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, हांसी के विधायक विनोद भयाना स्टेज पर पहुचे। इसी दौरान सभी लोग कुर्सियां पर बैठ गए गृह मंत्री अमित शाह , हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, हांसी के विधायक विनोद भयाना कुर्सियों पर बैठ गए तथा नलवा के बीजेपी के विधायक रणधीर पनिहार भी स्टेज पर वीआईपी लोगों के साथ बैठ गए। ऐसे में सांसद नवीन जिंदल व हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन बडोली मंच पर खडे रहे.नवीन जिदंल के लिए स्टेज पर नई कुर्सी लगाई गई और रणवीर का स्टेज पर बैठने वाले मे लिस्ट में नाम न होने के कारण उन्हें नीचे बैठने को कहा गया। एक महिला प्रशासनिक अधिकारी ने विधायक से कहा कि उनकी सीट नीचे है इसके बाद रणधीर पनिहार को नीचे बैठाया गया।







