Home Faridabad फरीदाबाद में 100 साल से अधिक आयु के पांच मतदाता…ये शतकवीर...

फरीदाबाद में 100 साल से अधिक आयु के पांच मतदाता…ये शतकवीर जानते है वोट की एहमियत

117
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)– चुनाव आयोग ने लोकसभा इलेक्शन को लेकर जिले के पांच उम्रदराज ऐसे मतदाताओं के नाम घोषित किए हैं, जिन्होंने 100 साल की उम्र पार कर ली है. ऐसे मतदाताओं को शतकवीर कहा जा रहा है। इन उम्र दराज मतदाताओं में सेक्टर 8 की रहने वाली लगभग 110 साल की चन्द्री देवी और फतेहपुर ताजा गांव की रहने वाली लगभग 105 साल की शीला देवी भी शामिल है।
महिलाएं नाचते गाते जाती थी  वोट डालने
105 साल की शीला देवी ने बताया कि वह आज तक लगातार जब भी चुनाव आते हैं वोट डालने जाती हैं। उन्होंने बताया कि जब उनकी शादी हुई थी तब उनका पहली बार वोट बना था । पुराने जमाने को याद करते हुए शीला देवी ने बताया कि उस जमाने में जब वह वोट डालने जाती थी तो उत्सव का माहौल होता था और महिलाएं नाचते गाते गीत गाते हुए वोट डालने जाती थी,लेकिन अब वह माहौल नहीं रहा। वही शीला देवी के पोते अमित ने बताया कि हमारी दादी हमें पुराने जमाने के समय हुए चुनावो  को लेकर बात बताती थी की उस जमाने में चुनाव को त्यौहार की तरह ही मनाया जाता था और वह गीत गाते हुए वोट डालने जाती थी। अमित ने बताया कि अब समय बदल चुका है और चुनाव में तनाव का माहौल बना रहता है। उन्होंने चुनाव आयोग की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने बुजुर्गों को सम्मान देने की बात कही है जो बहुत अच्छी बात है। सही गांव सेक्टर 8 की रहने वाली 110 साल की बुजुर्ग चन्द्री देवी ने ठीक से बोल ना पाने के बावजूद पुराने समय में चुनाव के दौर में गाय जाने वाले गीत/ भजन को गाकर सुनाया। जब उनसे कहा गया कि इस बार उन्हें सरकार द्वारा घर से मतदान केंद्र तक लेकर जाया जाएगा तो उन्होंने तुतलाती हुई आवाज में कहा कि वह खुशी से वोट डालने जाएगी। वही उनके बेटे राजवीर ने कहा कि पहले वह खुद मां को वोट डलवाने लेकर जाते थे लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने अच्छा प्रबंध किया है कि वह बुजुर्गों को घर से वोट डलवाने के लिए लेकर जाएंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here