Home Haryana सिरसा में अभी तक गेहूं की न तो आवक हुई शुरू...

सिरसा में अभी तक गेहूं की न तो आवक हुई शुरू और न ही गेहूं की सरकारी खरीद

147
0
सिरसा,1 अप्रैल –हरियाणा के तकरीबन सभी जिलों में आज से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन हरियाणा के सिरसा में अभी तक पहले दिन गेहूं की न तो आवक शुरू हुई है और न ही गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुई है।सिरसा जिला में अब तक 86 हजार क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है.सिरसा में अब तक 36 हजार क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है।मार्केट कमेटी और जिला प्रशासन ने गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर व्यापक प्रबंध करने का दावा किया है।अधिकारियों ने गेहूं और सरसों के सीजन को लेकर मंडियों में बिजली ,पीने के पानी के लिए वाटर कूलर ,लाइट की उचित व्यवस्था करने का दावा किया है।
अनाज मंडी में सरसों की फसल की सरकारी और प्राइवेट खरीद जारी
सिरसा की अनाज मंडी में सरसों की फसल की सरकारी और प्राइवेट खरीद जारी है।अब तक कुल 86 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है जिसमें से 36 हजार क्विंटल सिरसा में सरसों की सरकारी खरीद हुई है। कृषि विभाग ने सिरसा जिला में 18 लाख क्विंटल गेहूं की आवक होने की उम्मीद जताई है जबकि 5 लाख क्विंटल सरसों की आवक होने की उम्मीद जताई है। जिला प्रशासन और सरकार ने सरसों और गेहूं के सीजन को देखते हुए मंडियों में व्यापक प्रबंध करने का दावा किया है। ख़राब मौसम को देखते हुए सिरसा मार्केट कमेटी ने किसानों को जल्द से जल्द त्रिपाल के प्रबंध करने के निर्देश दिए है ताकि बारिश के मौसम में मंडी में आने वाली गेहूं और सरसों की फसल ख़राब न हो सके। सिरसा में तकरीबन अगले हफ्ते तक गेहूं की सरकारी खरीद भी शुरू होने वाली है जिसको लेकर भी मार्केट कमेटी और जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है।
मार्केट कमेटी के सचिव का ये कहना
 मीडिया से बातचीत करते हुए मार्केट कमेटी के सचिव वीरेंद्र मेहता ने बताया कि सिरसा में अभी तक गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है हालांकि सरसों की अब तक 86 हजार क्विंटल की सरकारी खरीद हो चुकी है जिसमें से सिरसा की अनाज मंडियों में अब तक 36 हजार क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मंडी की अभी फ़िलहाल सरसों की ही आवक हो रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं की आवक अगले हफ्ते तक शुरू होने की उम्मीद है और जल्द ही गेहूं की सरकारी खरीद भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला की मंडियों में किसानों और मजदूरों के लिए व्यापक प्रबंध किए गए है। मजदूरों और किसानों के लिए सस्ते भोजन की भी व्यवस्था की गई है। मंडियों में पीने के पानी के लिए वाटर कूलर , बिजली , साफ़ सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडियों में सीजन पीक पर होने के चलते उठान की समस्या आ जाती है जिससे भी जल्द ही निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसाती मौसम को देखते हुए किसानों व आढ़तियों को तिरपाल के प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं। बरसाती मौसम को देखते हुए किसानों से भी अपील की गई है कि फसल को सुखाकर ही मंडी में लाएं। मंडी में किसी प्रकार की भी किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में दुरुस्त व्यवस्थाएं बनाने के लिए अधिकारी दौरा कर रहे है और सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द मंडियों से उठान की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दे रहे है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को देखते आढ़तियों और किसानों को त्रिपाल लाने के निर्देश दिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here