पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पलवल के लघु सचिवालय जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने 2017 बैच के सैकड़ों गेस्ट जेबीटी टीचरों ने रिलीविंग की मांग को लेकर लघु सचिवालय में डेरा डाल दिया। दूर दराज क्षेत्र से अपनी नियुक्ति को लेकर पलवल पहुंचे अध्यापकों का दर्द मीडिया के आगे छलक ही पड़ा.
2017 से नौकरी कर रहे जेबीटी अध्यापकों ने हरियाणा के पलवल जिले से रिलीव होने के बाद ट्रांसफर की पोस्टिंग में जॉइनिंग को लेकर लघु सचिवालय पहुंचकर जिला उपायुक्त नेहा सिंह और शिक्षा अधिकारियों से अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगाई। इस दौरान शिक्षकों ने मीडिया को बताया की वह दूर दराज क्षेत्र में बतौर गेस्ट टीचर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्हें ट्रांसफर के नाम पर स्कूल से रिलीव कर ट्रांसफर हुई पोस्टिंग पर जॉइनिंग के लिए भेजा जाए। जबकि यहां उन्हें जिला उपायुक्त द्वारा रिलीविंग करने से मना किया जा रहा है। जिसे लेकर वह असमंजस की स्थिति में है,जहां से रिलीव हुए हैं, वहां वापस कैसे जाएं और रिलीविंग ना लिए जाने को लेकर अपने घरों से सैकड़ो किलोमीटर दूर पलवल में वह रहने और खाने की व्यवस्था को लेकर भी दुखी हैं. उनका कहना है कि सभी जिलों में अतिथि अध्यापकों की जॉइनिंग हो चुकी है। जबकि पलवल में ही उनकी रिलीविंग जिला प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही। अतिथि अध्यापकों ने कहा कि अगर नियुक्ति चुनाव के चलते रोकी जा रही है, तो वह प्रदेश और केंद्र निर्वाचन आयोग से भी परमिशन ले चुके हैं, तो फिर उन्हें परेशान क्यों किया जा रहा है।







