Home Haryana कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले..बजट सत्र शुरू होने वाला..लेकिन अभी तक...

कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले..बजट सत्र शुरू होने वाला..लेकिन अभी तक विपक्ष अपना नेता नहीं चुन पाया

79
0
हरियाणा,3 मार्च – बजट सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक विपक्ष ने अपना नेता नहीं बनाया है जिस पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है,लेकिन विपक्ष कांग्रेस पार्टी अभी तक अपना नेता नहीं चुन सकती इस लिए हम पूरी तरह तैयार है अगर कोई सवाल उठाएंगे तो जवाब जरूर देगे।
इस बार वोटिंग पर्सेंटेज काफी कम था, जिसे लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनील विज ने कहा कि चुनाव तो दो पार्टियों के बीच में होता है.पक्ष और विपक्ष के बीच में होता है और विपक्ष पूरी तरह खत्म हो गया है. अनिल विज ने कहा कि जितने लोग हमारे थे वो वोट डाल गए और विपक्ष वाले नहीं आए इस लिए वोटिंग पर्सेंटेज कम हुआ। वही रोहतक में महिला कार्यकर्ता की ह.त्या मामले में हुड्डा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिस पर पलटवार करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने पूरी तत्परता और गंभीरता के साथ कार्रवाई करती है और 24 घंटे के अंदर अंदर ह.त्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here