हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता शनिवार को दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आयोजक अरविंद केजरीवाल से मिले। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में आने का न्योता दिया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरो से जुट गई हैं. हरियाणा में भी इंडिया गठबंधन चुनाव को लेकर तैयार हैं और जनता के बीच अपने मुद्दे लेकर जा रहा है.इसे लेकर भी कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के समक्ष रिपोर्ट रखी.
अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में आने का दिया आश्वासन
डॉ. सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल को अवगत कराया कि “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशी के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में बीजेपी की तानाशाही और जन विरोधी नीतियोंं को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि “इंडिया” गठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेताओं ने भी कुरुक्षेत्र में बीजेपी को पटकनी देने का संकल्प लिया है। ये जनता का गठबंधन है। जनता ही इस चुनाव में लड़ेगी और बीजेपी की तानाशाही का खात्मा करने का काम करेगी। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की अरविंद केजरीवाल ने भी जल्द ही हरियाणा में आने का आश्वासन दिया है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के ताल ठोकने के बाद बीजेपी और अन्य पार्टियां पहले ही बैकफुट पर आ गई है। आने वाले चुनावों में जनता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को संसद में पहुंचाने का काम करेगी।







