Home Haryana गुड़गांव: एयर रेड मॉकड्रिल की तैयारियां पूरी, आज शाम 4 बजे बजेगा...

गुड़गांव: एयर रेड मॉकड्रिल की तैयारियां पूरी, आज शाम 4 बजे बजेगा अलार्म

197
0

गुड़गांव। जिले में आज शाम 4 बजे एयर रेड मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मॉकड्रिल के तहत जिला मुख्यालय, सभी प्रमुख कंपनियों, धार्मिक स्थलों और पुलिस पीसीआर में एक साथ सायरन बजाकर हवाई हमले का अलार्म बजाया जाएगा।

इस मॉकड्रिल की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार सुबह राज्य स्तरीय अधिकारियों ने जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए।

जिला उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सायरन बजते ही प्रशासन की आपातकालीन टीमें सक्रिय हो जाएंगी। वायरलेस के माध्यम से ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मौजूद रेस्क्यू टीम को पांच लोकेशनों—एम्बिएंस मॉल, सेक्टर-15 सालवान स्कूल, सेक्टर-4/7 गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गढ़ी बाजिदपुर और एक अन्य स्थान—पर हवाई हमले की सूचना दी जाएगी।

इन लोकेशनों पर रेस्क्यू टीमें पहुंचकर “घायलों” को अस्पताल पहुंचाने और राहत कार्यों की शुरुआत करेंगी। सभी संभावित घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाने के लिए विशेष व्यवस्था पहले से कर ली गई है।

मॉकड्रिल शाम 6 बजे समाप्त होगी, जिसके बाद सभी टीमें अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हर स्थान पर मौजूद रहेंगे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। संपूर्ण गतिविधियों की रिपोर्ट शाम को जिला उपायुक्त द्वारा इमरजेंसी कंट्रोल रूम के माध्यम से साझा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here