Home Crime फरीदाबाद में 17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कहासुनी के बाद...

फरीदाबाद में 17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कहासुनी के बाद बारात घर में लगाया फंदा

188
0

फरीदाबाद। छांयसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पंचायत के बारात घर में एक 17 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी नफीस के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिलने के बाद चांदपुर चौकी प्रभारी उमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नफीस ने बारात घर के एक कमरे में टैंट के कपड़े से फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए टीम को बुलाया और बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

मृतक के पिता मोहम्मद खान ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10 बजे घर में किसी बात को लेकर नफीस से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। परिजन को लगा कि वह थोड़ी देर में वापस लौट आएगा, लेकिन काफी देर तक इंतजार के बाद गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि नफीस ने बारात घर में फांसी लगा ली है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृतक की उम्र को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here