यमुनानगर,25 मार्च — यमुनानगर के सिविल अस्पताल में मौसम के बदलने के साथ मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। खांसी,बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यमुनानगर सिविल सर्जन ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त दवाइयां है किसी भी मरीज को परेशानी नहीं आने देंगे।
OPD के बाहर लगी लंबी-लंबी कतारे
मौसम ने अचानक से करवट ली है जिससे यमुनानगर में पर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि सुबह और शाम के वक्त अच्छी खासी ठंड हो रही है। इस बदलते मौसम का असर लोगों के शरीर पर पड़ रहा है। यमुनानगर के सिविल अस्पताल में बुखार, खांसी जुकाम जैसी बीमारियों के मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। सिविल अस्पताल की हर ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी के तारे दिखाई दे रही हैं। मरीजों का कहना है कि हमें खांसी और जुखाम है सिविल अस्पताल में हमारा ट्रीटमेंट चल रहा है। उन्होंने कहा कि अचानक से मौसम बदल गया है इससे हमें और ज्यादा परेशानी हो गई है। यमुनानगर सिविल सर्जन डॉ पूनम चौधरी ने कहा कि मौसम की वजह से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने घर के गमले में पानी इकट्ठा न होने दे इसे मच्छर पैदा होते हैं और यह बीमारी का कारण बनते हैं। उन्होंने दावा किया है कि यमुनानगर के सिविल अस्पताल मरीज के लिए हर संभव बीमारी का इलाज है। उन्होंने बदलते मौसम में एथियात बरतने की भी अपील की है।







