Home Sonipat बीजेपी विधायक निखिल मदान ने किया कुंडली सिंधु बॉर्डर का औचक निरीक्षण

बीजेपी विधायक निखिल मदान ने किया कुंडली सिंधु बॉर्डर का औचक निरीक्षण

233
0
सोनीपत, 24  मार्च –हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन अपनी मांगों को लेकर चल रहा है, हालांकि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने किसानों को वहां से उठा दिया तो अब हरियाणा दिल्ली की सीमाओं पर बनी कंक्रीट बैरिकेटिंग को भी दिल्ली पुलिस द्वारा हटाया जा रहा है, जिसको लेकर आज सोनीपत से बीजेपी विधायक निखिल मदान ने कुंडली सिंधु बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया और बैरिकेटिंग हटाने के काम का निरीक्षण किया,  ये कंक्रीट बैरिकेटिंग हटने से नेशनल हाईवे 44 पर दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी और जाम से छुटकारा मिलेगा तो सोनीपत व्यापारियों के लिए भी राहत की खबर है ।
किसान आंदोलन के कारण बंद कुंडली सिंधु बॉर्डर से अब हटाई जा रही है बैरिकेटिंग 
कुंडली सिंधु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा किसान आंदोलन के दौरान बनाई गई भारी कंक्रीट बैरिकेटिंग को हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है.करीब 13 माह पहले ये बैरिकेडिंग की गई थी क्योंकि पंजाब से किसानों का आह्वान था कि वो दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर कूच करेंगे लेकिन हरियाणा पुलिस में उन्हें हरियाणा की सीमाओं पर ही रोक दिया था और अब वहां से भी किसानों को उठा दिया गया तो दिल्ली पुलिस के यहां से बैरिकेटिंग हटाने का काम शुरू किया क्योंकि सोनीपत से बीजेपी विधायक निखिल मदान ने हरियाणा विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था और उन्होंने अब हरियाणा सरकार और दिल्ली सरकार का धन्यवाद किया है।सोनीपत से बीजेपी विधायक निखिल मदान ने कहा कि हरियाणा विधानसभा सत्र में उन्होंने यह मुद्दा उठाया तो अब सरकार के अथक प्रयास से यहां से बैरिकेटिंग हटाई जा रही है जल्द ही इस रास्ते को पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा और पंजाब के किसानों की मांग पंजाब सरकार से वही मुद्दे उठाए जाए उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान सरकार से खुश है और हरियाणा सरकार 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here