Home Haryana सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित रन फॉर...

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित रन फॉर यूनिटी को विधायक सुभाष सुधा ने दी हरी झंडी

182
0
कुरुक्षेत्र ( TSN)-  लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला प्रशासन की तरफ से द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी देकर रवाना किया ।
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। विधायक ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों को इकट्ठा करके देश को आजादी दिलवाई है। उन्होंने कहा कि आज के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम के तहत पूरे देश से माटी आज लाल किले पर पहुंचेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां से पूरे देश को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here