Home Haryana खेल मंत्री गौरव गौतम ने तपेदिक मरीजों के लिए बांटे...

खेल मंत्री गौरव गौतम ने तपेदिक मरीजों के लिए बांटे प्रोटीन एंड हेल्थी डाइट

127
0
पलवल, 24 मार्च – खेल मंत्री  गौरव गौतम  ने इंडोर स्टेडियम पलवल में विश्व तपेदिक दिवस के अवसर पर 100 तपेदिक मरीजों के लिए  प्रोटीन एंड हेल्थी डाइट वितरण किए.ये आयोजनआदित्य गौतम मेमोरियल ट्रस्ट और भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला पलवल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि देश को टीबी मुक्त किया जाए। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। टीबी की रोकथाम के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि विश्व क्षय रोग दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में टीबी की बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है और टीबी के खत्म करने के लिए प्रयासों को आगे बढ़ाना है। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग,जिला रैडक्रॉस सोसायटी सहित सामाजिक संगठन सकारात्मक पहल कर रहे है। उन्होंने कहा कि आदित्य गौतम मेमोरियल ट्रस्ट,संभार्य फाउंडेशन के सहयोग से टीबी के मरीजों की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज में कोई भी व्यक्ति असहाय महसूस ना करें। प्रदेश सरकार द्वारा टीबी के मरीजों के इलाज के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। टीबी के मरीजों की आर्थिक मदद भी प्रदान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here