Home Sonipat यमुना नदी के पानी पर दिए गए बयान पर सोनीपत कोर्ट में...

यमुना नदी के पानी पर दिए गए बयान पर सोनीपत कोर्ट में होने वाली सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे अरविंद केजरीवाल

125
0
सोनीपत, 21 मार्च—दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के पानी पर जो बयान दिया उसके बाद हरियाणा में जमकर बवाल हुआ और हरियाणा के कई जिलों में अरविंद केजरीवाल पर मुकदमे दर्ज हुए. सोनीपत में भी नहरी विभाग के अभियंता आशीष कुमार ने भी एक मुदकमा दर्ज करवाया, और आज सोनीपत कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को पेश होने के आदेश जारी हुए थे लेकिन आज भी उनकी तरफ से उनके वकील पेश हुए और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने भी उनपर जमकर कोर्ट की अवमानना को लेकर निशाना साधा ।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक भाषण में यमुना नदी के पानी में हरियाणा द्वारा जहर मिलाने का आरोप लगाया तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का जल भी पिया और उसके बाद एक एक के बाद एक कई मुकदमे अरविंद केजरीवाल पर हरियाणा में दर्ज हु, तो सोनीपत कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को पेश होने के समन जारी किए थे तो आज फिर अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए और 31 मई को एक बार फिर सुनवाई होगी अरविंद केजरीवाल के वकील ने आज भी इस केस को लेकर कोर्ट में बहस की और कहा कि इसके लिए स्पेशल कोर्ट में ही सुनवाई हो सकती है और इसके लिए सोनीपत न्यायालय में कोई कोर्ट नहीं है, जिसकी जानकारी सोनीपत न्यायालय में सरकारी वकील पवन अत्री ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here