Home Haryana करनाल में आरएमपी डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन…कहा सरकार हमारी तरफ ध्यान नहीं...

करनाल में आरएमपी डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन…कहा सरकार हमारी तरफ ध्यान नहीं दे रही

111
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- प्रदेशभर के  आरएमपी  डॉक्टरों ने सामाजिक चिकित्सक महासंघ हरियाणा के बैनर  तले  प्रदर्शन करते हुए  जिला सचिवालय उपायुक्त को ज्ञापन सौम्पा  । RMP डॉक्टरो का कहना है कि जब कोविड था तो आरएमपी डॉक्टरों ने ही लोगों को बचाया था लोगों के लिए कार्य किए थे. प्रदेश के गांव – शहरों में आज आरएमपी डॉक्टर ही है जो  गरीब वर्ग का इलाज कर रहा है ।
RMP डॉक्टरो ने कहा कि सरकार से हमारी कई बार मुलाकात हुई है.अपनी मांग को लेकर हमने उनसे बातचीत भी की और सरकार ने हमारी बातों को सुना भी है,लेकिन उसके बाद भी हमें अभी तक मुख्य धारा में नहीं जोड़ा गया.प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि हमें डॉक्टर आज भी नहीं माना जाता है जिसको लेकर हम अपनी कई मांगों को लेकर आज करनाल में प्रदर्शन करने पहुंचे. उन्होंने  यह भी कहा कि सरकार अब तक हमारी और ध्यान नहीं दे रही ना ही हमारी मांगों को सुन रही है.RMP डॉक्टर का कहना है कि अगर सरकार हमारी और ध्यान नहीं देगी तो विधानसभा चुनाव में हम बड़ा फैसला ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here