सोनीपत, 6 मार्च –-सोनीपत के गांव बड़ी में अपोलो इंटरनेशनल स्कूल बस चालक की लापरवाही से एक 3 साल की मासूम की जान चली गई। हादसे की लाइव फुटेज सामने आई है.बताया जा रहा है कि मृतक मासूम अपने भाई को स्कूल बस में छोड़ने के लिए आई थी,इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई.सूचना के बाद बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है।
बता दें कि सोनीपत के गांव बड़ी से यह दर्दनाक हादसा सामने आया है।जहां 3 साल की प्रांजल अपने भाई को स्कूल बस में छोड़ने के लिए आई थी ,लेकिन अपोलो इंटरनेशनल स्कूल बस चालक के लापरवाही के चलते प्रांजल हादसे का शिकार हो गई और प्रांजल की मौके पर मौ.त हो गई.वहीं इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है। मृतक प्रांजल के दादा ने बताया कि वह अपने भाई को स्कूल बस में छोड़ने के लिए आई थी,लेकिन बस चालक की लापरवाई के कारण वह बस के नीचे आ गई और उसकी मौ.त हो गई। बस अपोलो इंटरनेशनल स्कूल की थी,बस चालक मौके से फरार हो गया था।







