Home Haryana पेट्रोल पंप में लूट, जानिए कैसे बंदूक की नोक पर छीने पैसे

पेट्रोल पंप में लूट, जानिए कैसे बंदूक की नोक पर छीने पैसे

218
0

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में एक पेट्रोल पंप पर नकाबपोश दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से 20 हजार रुपए छीन लिए। मामला किलोई भालौठ रोड का है। जहां किलोई पाना चौधराण निवासी दीपक उर्फ छोटू पिछले करीब एक साल से किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सेल्समैन की नौकरी करता है। उसने कहा कि जब रात तीनों युवक पेट्रोल पंप की मशीनें बंद कर पंप के कार्यालय में सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पंप के कार्यालय के गेट पर दो युवक आए।

युवकों ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। उसने उन लोगों से पिस्तौल के बल पर कहा कि जितने रुपए हैं चुपचाप निकाल दो, नहीं तो गोली मार देंगे। उन्होंने उन युवकों को 20 हजार रुपए दे दिए। युवक इस पर सवार होकर अंधेरे में लापता हो गए। इसके बाद हमने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here