दिल्ली,8 मार्च —भाजपा सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सरकारी आवास के बाहर अब तुगलक लेन के साथ विवेकानंद मार्ग लिखा गया है.हालांकि इस नाम की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है. वहीं इस मामले पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का बयान सामने आया है.
इस नाम की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद इस देश के युवाओं के आदर्श हैं. उन्होंने शिकागो में धर्म संसद में भारत की प्रतिष्ठा को एक उच्च स्थान दिलवाया.ऐसे महापुरुष जो हमारे लिए आदर्श है उनके नाम को और देश के लोगों की भावनाएं से हमारी आस्था है इसलिए हमने अपनी नेम प्लेट पर लिखा है.अभी आधिकारिक घोषणा कुछ नहीं हुई है, लेकिन देश के लोगों की भावनाएं हैं आस्था है देश का युवा उनको आदर्श मानता है. दुनिया में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले स्वामी विवेकानंद है यह हमारी आस्था है.इसलिए हमने अपने घर के सामने के रास्ते को स्वामी विवेकानंद के नाम पर लिखा है. हम सब मिलकर बात करेंगे इसलिए उनका नाम बदलकर तुगलक लेन से स्वामी विवेकानंद किया जाए.उन्होंने कहा कि यह देश मोदी के नेतृत्व में कानून से नियम से चलने वाला है.अभी ऑफिशियल नहीं है लेकिन हमारी आस्था है और हमने स्वामी विवेकानंद नाम लिखवाया है और सरकारी जो नाम है वह भी लिखा हुआ है.
कोशिश करेंगे कि नाम बदल दिया जाए
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि इस देश में पुराने कानून को बदलने का काम भी मोदी सरकार ने किया है.पुरानी व्यवस्थाएं चलेगी लेकिन हम अपने आदर्श अगर भूल जाएंगे तो भी तो अनुचित होगा. स्वामी विवेकानंद में हमारी आस्था है इसमें कोई राजनीति नहीं है देश के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है. हम कोशिश करेंगे कि नाम बदल दिया जाए.







