Home Ambala अंबाला छावनी सदर बाजार में महिलाओं के द्वारा चलाया जा रहा ...

अंबाला छावनी सदर बाजार में महिलाओं के द्वारा चलाया जा रहा स्पेशल डाकघर

206
0
अम्बाला, 7 मार्च – अंबाला डाक विभाग की तरफ से नारी शक्ति सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है तथा 8 मार्च तक यह कार्यक्रम चलेगा। जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जा रहा हैं। यही नहीं  अंबाला छावनी सदर बाजार में महिलाओं के द्वारा स्पेशल डाकघर चलाया जा रहा है। जिसमें सभी कर्मचारी महिलाएं है। यह डाक विभाग का प्रथम प्रयास है !
विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को किया गया सम्मानित 
प्रवर अधीक्षक डाकघर अंबाला मंडल विजय कुमार ने बताया कि इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम किया जा रहा है। तथा 8 मार्च तक यह कार्यक्रम चलेगा। जिसके तहत हम विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 मार्च को अंबाला हमारी पोस्ट वूमैन, क्लर्कस को सम्मानित किया गया। 4 मार्च को भी महिला कर्मियों को सम्मानित कियाा। 5 मार्च को डाक विभाग के निर्यात विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कल अंबाला शहर में महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया जाएगा।
वही अंबाला छावनी सदर बाजार में महिलाओं के द्वारा स्पेशल डाकघर चलाया जा रहा है। जिसमें सभी कर्मचारी महिलाएं है। यह डाक विभाग का प्रथम प्रयास है, जिसमें नारी शक्ति सप्ताह मनाया जा रहा है। भारत सरकार महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाए हुए है। जिसमें महिला सम्मान योजना के तहत कोई भी महिला 2 लाख रुपए तक 2 साल के लिए खाते में जमा करवा सकती है। इसी प्रकार सुकन्या समृद्धि खाते भी खोले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here