Home Crime डबवाली पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार लोगों...

डबवाली पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार लोगों को किया काबू

208
0
सिरसा, 06 दिसम्बर —जिला डबवाली पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार लोगों को पकड़ने में पड़ी कामयाबी हासिल की है,जहां कई दिनों से रात्रि के समय भैंस चोरी होने की वारदात सुलझाने के मामले मे सी आई ए कालांवाली, साइबर सेल डबवाली की टीम गठित की गई थी। पुलिस ने महत्वपूर्ण गुप्त सुराग जुटाते हुए भैंस चोरी करने वाले गिरोह के चार युवकों को पिकअप गाड़ी सहित काबू किया है।
आरोपियों पर 17 से ज्यादा मुकदमे दर्ज
 इस सम्बन्ध मे विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने बताया कि  29 नवम्बर को सुरेन्द्र कुमार पुत्र पोखर राम निवासी नुहियांवाली जिला सिरसा की शिकायत पर उसका घर के पास प्लाट है। जिसमे वह अपने घर का समान व अपनी भैंस रखता है। 28 नवंबर  की रात को कोई नामपता नामालूम व्यक्ति उसके प्लाट से उसकी भैंस चोरी करके ले गया है। जो शिकायतकर्ता की लिखित शिकायत प्राप्त होने पर अभियोग नम्बर 227/24 धारा 305 BNS थाना औंढा दर्ज रजिस्टर करके अलग से स्पेशल टीम गठित की गई जो गठित की गई टीमों ने आज अपनी महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए चार आरोपियों को वारदात में प्रयोग शुदा पिकअप गाड़ी सहित काबू किये गए हैं । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो बताया कि उन्होने गांव रिसालिया खेड़ा गांव नुहियांवाली गांव पिपली, गांव अहमदपुर, गाँव नेजाडेला कलां, गांव ममड़ खेड़ा, गांव बरुवाली, गांव ढाणी ढाका मे भैंस चोरी की वारदात करनी कबुल की है । और बताया कि शाका नाथ दिन में रेकी करता था और रात्रि के समय चारों मिलकर वारदात को अंजाम देते थे ।गिरफतारशुदा चारों आरोपियों के खिलाफ चोरी के करीब एक दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज हैं । आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ करके अन्य वारदातों बारे खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here