अम्बाला, 5 मार्च –होली को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है.यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी इंतजामात पुख्ता किए गए है।
होली का त्यौहार आने वाला है. कहा जाता है कि त्योहारों की असली रौनक परिवार के साथ होती है। इस त्यौहारी सीजन भी लोग अपने घरों की जाने लग गए है. जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. लोगों की सुविधा को देखते हुए अब अंबाला रेल मंडल ने भी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि होली को देखते हुए विभाग ने कई स्पेशल ट्रेनों को चलाना निर्धारित किया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो और वह आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच पाए। इसके साथ ही सुरक्षा की पूरी व्यवस्थाएं की जाएगी और अभी तक 5 स्पेशल ट्रेन शुरू की जा चुकी है।






