Home Haryana भिवानी में सफल हुआ चुनौतीपूर्ण कोबरा सर्जरी ऑपरेशन

भिवानी में सफल हुआ चुनौतीपूर्ण कोबरा सर्जरी ऑपरेशन

92
0

भिवानी |  पशुपालन विभाग के वैटनरी सर्जनों ने एक गंभीर रूप से घायल कोबरा सांप की जान बचाने में सफलता हासिल की। घायल सांप की आंत का एक हिस्सा बाहर निकल गया था और सड़ने लगा था, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी।

राजकीय पशु चिकित्सालय एवं पालिक्लीनिक भिवानी में किए गए इस जटिल ऑपरेशन ने सर्जनों की विशेषज्ञता और समर्पण को उजागर किया।

वैटनरी सर्जन डॉ. जोनी ने बताया कि सांप की संवेदनशील शारीरिक संरचना और जहर की वजह से ऑपरेशन सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने जनरल एनिस्थेसिया का उपयोग कर सांप को नियंत्रित किया और सड़े हुए आंत के हिस्से को सुरक्षित तरीके से हटाया। डॉ. जोनी और उनकी टीम के प्रयासों से यह सफल ऑपरेशन संपन्न हुआ और कोबरा की जान बचाई जा सकी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here