चंडीगढ़, 13 नवंबर – हरियाणा विधानसभा के सत्र के पहले दिन सदन में पिछले सत्र और इस सत्र की अवधि के दौरान मृ.त्यु को प्राप्त हुए महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़े गए और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
विधानसभा के सत्र के पहले दिन सदन में पिछले सत्र और इस सत्र की अवधि के दौरान मृ.त्यु को प्राप्त हुए महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़े गए और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।सर्वप्रथम सदन के नेता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोक प्रस्ताव पढ़े। इनके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी पार्टी की ओर से भी शोक प्रस्ताव पढ़कर श्रद्धांजलि दी। सदन के सभी सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की।







