अंबाला (एकता): हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है। जिससे उत्तरप्रदेश से लेकर हरियाणा तक खलबली मची हुई।
मीडिया सूत्रों के अनुसार पूरे मामले की जांच यूपी के मुख्य सचिव स्तर से शुरू हुई। हालांकि मनोहर के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट का लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट से डिलीट कर दिया है। वहीं साइबर ठग सरकारी वेबसाइटों के आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। जल्द ही इस मामले के आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। यह डेथ सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी हुआ। सर्टिफिकेट में मनोहर लाल खट्टर पुत्र हरबंश लाल के नाम से 2 फरवरी 2023 को जारी किया गया है। इसमें मृत्यु पांच मई, 2022 बताई गई है। प्रशासन इस मामले में केस दर्ज करवाने की तैयारी कर रहा है।







