गुरुग्राम, 5 मार्च -साइबर सिटी गुरुग्राम में नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स सेल्फ सर्टिफिकेशन कार्य शुरू कर दिया है। गुरुग्राम नगर निगम ने इसके लिए टीमें बनाई है, जो दुकान-दुकान व घर घर जा कर प्रोपर्टी आईडी में त्रुटियों को दूर कर रही है। नगर निगम जोन टू की टीम गुरुग्राम के सदर बाजार पहुची और दुकानदारों की प्रॉपर्टी आईडी में खामियों को दूर किया। प्रोपर्टी आईडी के ठीक होने से दुकानदारों को सेल्फ पेमेंट करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही उठानी पड़ेगी।
दरअसल गुरुग्राम नगर निगम ने प्रोपर्टी आईडी बनाने के लिए एक निजी कम्पनी का सहारा लिया था, लेकिन कम्पनी ने प्रोपर्टी आईडी बनाने के दौरान गलतियां कर दी, जिसका खामियाजा आम लोगो को भुगतना पड़ा। किसी की प्रॉपर्टी आईडी बनाने के दौरान एड्रेस गलत डाल दिया गया तो किसी का मोबाइल नम्बर। इतना ही नही प्रोपर्टी आईडी बनाने के दौरान निजी कम्पनी ने घर व दुकान का वर्ग गज डालने में भी खामियां कर दी। जिसके चलते आम आदमी की परेशानी बढ़ गई। इन सभी परेशानियों को देखते हुए नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आदेश पारित किए की नगर निगम की टीमें घर घर व दुकान दुकान पर स्वयं पहुच कर त्रुटियो को दूर कर आम आदमी को राहत पहुचाने का काम करे।
बिना किसी वैध कारण के आवेदनों को रिजेक्ट या रिवर्ट ना करे अधिकारी
निगमायुक्त ने अधिकारियों को कहा कि वह यह भी सुनिश्चित करें कि प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित दावे-आपत्तियों का त्वरित समाधान हो तथा बिना किसी वैध कारण के आवेदनों को रिजेक्ट या रिवर्ट ना किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार या नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने के आवेदन में कोई कमी पाई जाती है, तो उसके बारे में एक बार में ही ऑब्जेक्शन अंकित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी एक ही आवेदन में बार-बार ऑब्जेक्शन लगाता है, तो इसे गलत प्रक्रिया माना जाएगा। वही प्रोपर्टी आईडी में सुधार के लिए नगर निगम की टीम दुकान दुकान पर पहुचने का व्यपारियो ने स्वागत किया है। व्यपारियो का कहना है कि अव उन्हें प्रोपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए धक्के नही खाने पड़ेंगे। नगर निगम दुवारा शुरू की गई इस पहल का व्यपारियो ने स्वागत किया है।







