अम्बाला, 24 फरवरी –अंबाला में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा शहर शिवमय हो गया है. भोले के भक्त हरिद्वार से कांधे पर कांवड़ उठाए कांवड़ यात्रा कर रहे है ! कावड़ियों के लिए शिव कांवड़ शिवर भी लगाए गए है, ताकि कांवड़िए इन शिविर में ठहर सके और इसके लिए इन कांवड़ शिवरों में खाने पीने , नहाने , रहने की सभी व्यवस्था की गई है ! शिव के भक्त इन शिवरों को जमकर तारीफ भी कर रहे है ! ज्यादा तर कांवड़िए पंजाब से है !
26 फरवरी को पूरे देश में महा शिवरात्रि का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है.शिव के भक्त अपने अपने तरीके से शिव को प्रसन्न करते है ! कुछ शिव भक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर शिव कांवड़ कांधे पर उठाए कांवड़ यात्रा करते है तो कुछ शिव भक्त शिव के भक्तों को सेवा करके भोले को प्रसन्न करने की कोशिश करते है. सनातन धर्म सभा द्वारा कांवड़ियों के लिए 1998 से लगातार शिव जनवाद शिवर लगाया जाता है, जहां पर कांवड़ लेकर आए शिव भक्तों के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई गई है ! शिव भक्त इसमें 24 घंटे आकर ठहर सकते है , शिव भक्तों के लिए खाने पीने , नहाने के साथ साथ दवाइयों का भी प्रबंध किया गया है ! शिव भक्तों के लिए शिव कांवड़ शिवर में 24 घंटे चाय का लंगर चलता है ! 21 फरवरी से ये कांवड़ शिवर लगाया गया था और यह 26 फरवरी यानी महा शिवरात्रि के दिन इस का समापन किया जाएगा ! यहां पर ज्यादातर कांवड़िए पंजाब से आ रहे हैं ! अभी तक 5000 से ज्यादा शिव भक्त आ चुके है !






