Home Haryana बेटे की दास्तान सुन पिता ने पुलिस से लगायी गुहार.. आ.त्मह.त्या की...

बेटे की दास्तान सुन पिता ने पुलिस से लगायी गुहार.. आ.त्मह.त्या की कोशिश की

118
0
यमुनानगर,24 फरवरी- विदेश के सपने सिंजोए एक पिता का बेटा जब घर वापस लौटा तो उसकी दास्तान सुन पिता के पांव तले से जमीन निकल गई.यमुनानगर के गांव प्रतासगढ़ के रहने वाले कर्मवीर ने अपने बेटे प्रिंस को थाईलैंड के जरिए अमेरिका के लांस एंजेल्स भेजा था और वह भी डाउंकर्स के द्वारा जहां पहुंचने के बीच में कई बार डॉकर्स ने कई बार प्रिंस के घर से पैसे भी मंगवाए जैसे तैसे बेटा लॉस एंजेल्स पहुंच गया. जहां उसे नीग्रोज के हवाले कर दिया गया. नीग्रोस प्रिंस से अवैध काम करवाने लग गए.
कॉल सेंटर के नाम पर करवाया गया अवैध काम 
आरोप है कि वहां काम तो नाम का कॉल सेंटर था लेकिन वहां होते थे अवैध धंधे. रात के अंधेरे में ही इन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया जाता और सुबह सूर्य निकलने से पहले फिर से वह मौजूद लड़कों लड़कियों को धकेल दिया जाता.अंधेरे कमरे में प्रिंस का पासपोर्ट डांकर्स के कब्जे में था जैसे ही प्रिंस के हाथ उसका पासपोर्ट लगा, वह वहा से भाग निकला.आरोप है कि प्रिंस का एजेंट डांकर्स के साथ मिला हुआ था और एर्जेंट प्रिंस के चाचा के साथ पूरा संपर्क में था. ऐसे में परिवार के लोगों का अब यह भी आरोप है की प्रिंस घर तो पहुंच गया,लेकिन अब उन्हें यह भी शक है कि उनके चाचा भी इन लोगों से मिला हुआ है और इस बात को लेकर वह पिछले एक सप्ताह से पुलिस थानों के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वह शिकायत भी अपनी अमेरिका में ही दर्ज करवाई जिससे नाराज होकर आज प्रिंस के पिता ने अपनी जीवन लीला को समाप्त करने  की ठानकर सचिवालय के सामने पहुंचा था.प्रिंस के पिता कर्मवीर और माता आज दोनों घर से या थंकर निकले थे कि अगर उनकी सुनवाई न हुई तो वह अपनी जीवन लीला समाप्त सचिवालय में ही कर लेंगे लेकिन जैसे ही वह लघु सचिवालय के सामने पहुंचे तभी कर्मवीर ने अपने ऊपर तेल चढ़कर खुद को आग लगाने का प्रयास किया.
पुलिस एजेंट के खिलाफ करे कड़ी कार्रवाई 
गनीमत रही कि आसपास के लोगों का ध्यान उस पर पड़ गया और उन्होंने तुरंत उसके हाथ से तेल का डिब्बा और माचिस की  एक तीली जल भी गई थी लेकिन वह कपडो तक नही पहुंची. पीड़ित के हाथ से तेल का डिब्बा और माचिस छीनने के बाद उसके ऊपर पानी भी फेंका गया ताकि वह फिर से कोई ऐसी हरकत ना कर ले, यह सब होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ऐसे में पुलिस अब कर्मवीर को अपने साथ थाने ले गई ताकि उसके बयान भी दर्ज किया जा सके.वहीं दूसरी तरफ अब पीड़ित पिता का कहना है कि अगर अब भी उसकी सुनवाई न हुई तो वह फिर से यहां पहुंच कर अपनी जीवन लीला यहीं पर समाप्त करेंगे.उनका कहना है कि पुलिस एजेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें,जिसके चलते कई युवा लड़के लड़कियां अभी भी विदेश में फंसे हुए हैं और उनसे अवैध धंधे करवाए जा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here