Home Ambala हरियाणा वासियों के लिए राहत भरी खबर: यमुना का पानी खतरे के...

हरियाणा वासियों के लिए राहत भरी खबर: यमुना का पानी खतरे के निशान से नीचे, नदियों का जलस्तर भी हुआ कम

190
0

अंबाला (एकता): हरियाणा वासियों के लिए राहत भरी खबर है। धीरे-धीरे नदियों का पानी कम हो रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पानीपत में यमुना का पानी खतरे के निशान से नीचे आ गया है। हालांकि यमुना का पानी करीब 231. 25 मीटर पर है। बता दें कि अंबाला में नदियों का उफान काफी कम हो गया है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 61 गांवों को स्वास्थ्य विभाग ने नाजुक माना है। जिसके लिए इन गांवों में 176 टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया है। लेकिन एनडीआरएफ टीमें अलर्ट पर हैं। हथिनी कुंड बैराज से पानी कम छोड़ने पर हालात ठीक होते नजर आ रहे हैं। करीब आधा दर्जन गांव के खेतों में अभी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर सोनीपत में भी पानी कम होने से लोगों को राहत मिली है। गन्ने को छोड़कर अन्य फसल को नुकसान हुआ।

खास बात यह है कि शनिवार दोपहर बाद यमुना से नुकसान का निरीक्षण करने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी आएंगे। उधर, तीसरे दिन भी दिल्ली में भारी वाहनों को जाने से रोका गया। बस नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही हैं। सोनीपत से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here