Home Haryana KBC की हॉट सीट पर बैठेगी हरियाणा की बेटी और राजस्थान की...

KBC की हॉट सीट पर बैठेगी हरियाणा की बेटी और राजस्थान की बहू नीरू यादव, कल के Episode में आएंगी नजर

265
0

नारनौल (एकता): बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन  लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। कई लोग शो को जीतकर पहचान बना चुके हैं। हाल ही में हरियाणा की बेटी और राजस्थान की ‘हॉकी’ वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरु यादव इसमें हिस्सा ले रही है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार राजस्थान की बहू नीरु यादव 11 सितंबर को यानि सोमवार को KBC की हॉट सीट पर बैठेंगी। बता दें कि 11 सितंबर को रात 9 बजे उनका Episode आएगा। जिसमें वह बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी।

जानिए कौन है नीरू यादव

राजस्थान के बुहाना पंचायत समिति के लांबी अहीर की नीरू यादव सरपंच है। वह हरियाणा के नारनौल के छापड़ा सलीमपुर हाल पुलिस लाइन के पास स्थित महाराणा प्रताप नगर निवासी सेवानिवृत हेडमास्टर राम सिंह यादव की बेटी हैं। उनकी पढ़ाई महेंद्रगढ़ के नारनौल में हुई। नीरु यादव केबीसी में एंट्री करने वाली राजस्थान की पहली महिला है। गांव की लड़कियों, महिलाओं, पर्यावरण के लिए हमेशा नवाचार करने वाली सरपंच नीरु ने केबीसी के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन से खुलकर बातें की। खास बात यह है कि उन्हें ‘हॉकी’ वाली सरपंच के नाम से मिली पहचान से केबीसी में सेलिब्रिटी के तौर पर जाने का सुनहरा मौका मिला। अमिताभ बच्चन ने नीरू की काफी तारीफ भी की।

2020 में नीरू बनीं थी सरपंच

2020 में उनको सरपंच की उपलब्धि मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपने गांव की तस्वीर बदल डाली। उन्होंने लड़कियों को आजादी दी। साथ ही हॉकी टीम के लिए तैयार किया। उन्होंने अपनी सैलरी से बच्चियों के लिए एक कोच भी रखा। जो कि काफी बड़ी बात है। वह लडकियों के ट्रेनिंग का ख्याल भी रखती हैं। उसकी पहल गांव को ‘कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त’ बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here