Home Sonipat सोनीपत STF ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाले दो...

सोनीपत STF ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

117
0
सोनीपत 10 जनवरी —हरियाणा और उत्तर भारत के कई नामी गैंगस्टर फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से विदेश भाग गए तो कई विदेश भागने की कोशिश में है और कई हरियाणा एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे है  और गैंगस्टर के फर्जी पासपोर्ट बनवाने में साथ देने वालों पर अब सोनीपत एसटीएफ शिकंजा कसने में कामयाब होती हुई नजर आ रही है. सोनीपत एसटीएफ ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, और दोनो से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
हरियाणा के नामी गैंग्सटर अमन भैंसवाल और अंकित नरवाल के फर्जी कागजातों के माध्यम से फर्जी पासपोर्ट बनवाने ने मददगार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.गिरफ्तार आरोपी बिजेंद्र जैन दिल्ली में एक सीएसई सेंटर चलता है तो सन्नी कुमार सहारनपुर में फर्जी कागजात तैयार करता है. इन दोनों ने अमन भैंसवाल और अंकित नरवाल का फर्जी पासपोर्ट बनवाया था. जिसके बाद अमन भैंसवाल तो विदेश भागने में सफल हो गया तो अंकित नरवाल पर बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज करवाकर एसटीएफ ने सलाखों के पीछे भेज दिया और दोनो मददगार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और दोनो से पूछताछ की जा रही है कि कैसे ये फर्जी पासपोर्ट बनवाते थे और किन किन बदमाशो के इन्होंने पासपोर्ट बनवाए है।
फर्जी पासपोर्ट बनवाने में गैंगस्टरों की मदद करने वालों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ को उम्मीद है कि जल्द ही उन बदमाशो का पता लग पाएगा जो फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से विदेश भागे है और कौन कौन फर्जी पासपोर्ट बनवाने में कामयाब रहे है. इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी इंदिवर ने बताया कि अंकित नरवाल नाम के युवक का फर्जी पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी, गिरफ्तार आरोपी बिजेंद्र जैन दिल्ली के शाहदरा में पासपोर्ट बनवाने का सेंटर चलाता है तो सन्नी कुमार सहारनपुर में ये काम करता है.दोनो को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और दोनो से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here