अम्बाला,19 फरवरी –अंबाला के साहा इलाके में डंपर और स्कूल बस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें टीचर घायल हो गई। इस मामले में डंपर चालक को गिरफ्तार किया जा चुका है, टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूल वैन के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए, घायलों का उपचार जारी है।
यू तो सड़क हादसे पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन कई तरीके अपना रहा है जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा और ट्रैफिक लाइट्स लगाई जा रही है, लेकिन इन हादसों पर फिर भी लगाम लगने का नाम नहीं दे रहा.ताजा मामला अंबाला के साहा इलाका से सामने आया है,जहां पर स्कूल वैन और डंपर के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कई टीचर्स को चोट आई है.राहत की बात ये है कि किसी बच्चे को कुछ नहीं हुआ, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और डंपर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में कारवाई की जा रही है और इस हादसे में स्कूल वैन के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए।







