Home Crime नाबालिग बच्ची की हत्या का आरोपी संदीप गिरफ्तार, दो महीने से थी...

नाबालिग बच्ची की हत्या का आरोपी संदीप गिरफ्तार, दो महीने से थी तलाश

119
0

पानीपत  | पानीपत में दो माह पहले 10 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी संदीप को पुलिस ने रविवार को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि आगे की जांच की जा सके।

क्या था मामला

डीएसपी सतीश वत्स के मुताबिक, लगभग दो महीने पहले संदीप ने बच्ची को मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रिफाइनरी क्षेत्र के पास नहर में फेंक कर फरार हो गया।

बच्ची के पिता के साथ लगाता था रेहड़ी

पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप (उम्र 27 वर्ष) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित डूंगरपुर गांव का रहने वाला है। वह फिलहाल पानीपत की बैबल रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में रह रहा था और मृतक बच्ची के पिता के साथ रेहड़ी लगाने का काम करता था। इसी दौरान उसका बच्ची से संपर्क हुआ।

धार्मिक स्थलों पर छिपता रहा आरोपी

हत्या के बाद संदीप फरार हो गया और पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रयागराज, बद्रीनाथ जैसे धार्मिक स्थलों पर घूमता रहा। आरोपी की तलाश में जुटी सीआईए-3 टीम ने रविवार को उसे कुरुक्षेत्र से दबोच लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस जघन्य वारदात से जुड़ी और जानकारियां सामने लाई जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here