अम्बाला, 14 फरवरी – हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा के बाद अब राजनीतिक पार्टियों मैदान में नगर निगम और नगर परिषद इलाकों में चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है।अंबाला भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी ने आज चुनावी कमान संभाल ली है।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रभारी प्रमोद कौशिक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कार्यकर्ता मजबूती के साथ चुनावी मैदान में खड़े हैं.वहीं विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है क्योंकि कांग्रेस के नेता कुछ सामने मैदान में आने से भी गुरेज कर रहे हैं. अम्बाला में माहौल बीजेपी के पक्ष में एक तरफ दिखाई दे रहा है और सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी जीतकर आएगा और इसका श्रेय मंत्री अनिल विज को जाएगा क्योंकि अनिल बीच लगातार आमजन की भलाई के लिए काम करते आ रहे हैं ।






