अंबाला: अंबाला कैंट में आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुराग ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी के संगठन निर्माण कार्य का काम जोरों शोरों से चल रहा है, जिसके तहत आज अम्बाला कैंट के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आए है।
उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में जाकर के कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और उनकी राय जान रहे हैं, जिसके आधार पर हरियाणा में एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रहे हैं जो 2024 में जाकर हमारी बदलाव की मुहीम को पूरा करेगा। दिल्ली में रोह इंडिया के मुद्दे पर बीजेपी पर जमकर बरसे अनुराग ढांडा ने इसे साजिश बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि वो रोह इंडिया को बाहर भेजने की बात करते रहे, लेकिन उनको पक्के मकान बनाकर देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जब इसका विरोध किया और फैसला लिया।
बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट की मौत पर दुःख जाहिर करते हुए उन्होंने उसकी मौत को साजिश करार देते हुए कहा कि उनके परिवार का कहना है कि कल ही उनकी सोनाली से बात हुई। जिसमें उसने कहा कि साजिश के तहत उनके खाने के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, जिसको खाने के बाद वो असहज महसूस करती है। उनका परिवार कहता है तो आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है और वो मांग करते है कि इसकी CBI से जांच हो जिसमें दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सेना की रेड की बात बताते हुए कहा कि एक आतंकवादी को सेना ने पकड़ा तो बाद में पता चला की वो बीजेपी के IT सैल का मुखिया था। उन्होंने देश विरोधी ताकतों को भाजपा के यहां शरण लेने की बात कही। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि वो देश के लिए काम कर रहे है ताकि देश नंबर वन बन सके। उन्होंने मनीष सिसोदिया के खिलाफ ED व CBI के रेड पर भी बीजेपी पर जमकर प्रहार किया।







